बांसगांव: पटना चौराहा से खडेसरी टेढ़िया बंधा मोड़ तक रामजानकी मार्ग गड्ढों में तब्दील, बारिश के जलभराव से बढ़ा हादसों का खतरा
गोरखपुर के बड़हलगंज क्षेत्र में पटना चौराहा से खडेसरी टेढ़िया बंधा मोड़ तक रामजानकी मार्ग की हालत बेहद जर्जर हो गई है। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के कारण गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे आए दिन बाइक सवार गिरकर घायल हो रहे हैं।