Living India News Haryana चैनल पर आयोजित एक डिबेट में संत रामपाल जी महाराज को लेकर कई टिप्पणियां और आरोप लगाए गए। इस डिबेट में संत रामपाल जी महाराज के अनुयायी विकास दास को भी अपना पक्ष रखने के लिए आमंत्रित किया गया था।
आरोप है कि विकास दास को अपनी बात पूरी तरह रखने का मौका नहीं दिया गया और उनके जवाबों को पर्याप्त रूप से नहीं सुना गया।
मामले में सवाल यह उठ रहा है कि क्या किसी भी बहस में दोनों पक्षों को बराबर समय और अपना पक्ष रखने का पूरा अवसर दिया गया था?