कुर्था: सैदपुर कोदमराई में बीडीओ ने नल-जल योजना विवाद का निरीक्षण किया, समाधान के निर्देश दिए
Kurtha, Arwal | Jul 13, 2026 कुर्था प्रखंड विकास पदाधिकारी, ग्राम पंचायत सैदपुर कोदमराई में नल-जल योजना से जुड़े विवाद का स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित पक्षों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और समाधान की दिशा में आवश्यक पहल की। बीडीओ ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि आम लोगों को स्वच्छ पेयजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करें।