बैरगनियां: SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 4.41 ग्राम कोकीन के साथ युवक गिरफ्तार
बैरगनिया थाना पुलिस टीम एवं एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में मादक पदार्थ के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक के पास से 4.41 ग्राम कोकीन जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख 20 हजार 500 रुपये बताई गई है।