पूरनपुर: तहसील में पहुंची एडीएम ने बुजुर्ग को पानी पिलाकर सुनी समस्या, जानकारी लगने पर दौड़े एसडीएम और तहसीलदार
पूरनपुर तहसील सभागार में आज शनिवार सम्पूर्ण समाधान दिवस चल रहा था। इस दौरान नानकमत्ता निवासी बुर्जग सोबरन सिंह पुत्र इंद्र सिंह सहित कई किसानों की जमीन शारदा सागर डैम चली गई थी। जिसमें बुर्जग की लगभग 20 एकड़ जमीन चली गई थी। इसको लेकर किसानों ने न्यायालय का सहारा लिया और न्यायालय से किसानों के फेवर में फैसला आ गया और प्रशासन को निर्देशित किया है।