पूरनपुर: तहसील क्षेत्र के गांवों में खेतों में खड़ी गेहूं की फसल के लिए सुबह 10 से 4 बजे तक बंद रहेगी बिजली
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांवों में इस समय किसानों की गेहूं की फसल पककर तैयार खड़ी है और कुछ किसानों के द्वारा अपनी गेहूं की कटाई भी शुरू कर दी है। दोपहर में तीव्र गति से चल रही हवा और खेतों से गुजर रहे बिजली के तारों में स्पार्किंग से आग लगने की आशंका को ध्यान में रखते हुए बिजली विभाग ने देहात क्षेत्र की बिजली शेड्यूल में तब्दीली किया गया है।