मुज़फ्फरनगर: गांधी कॉलोनी में बेखौफ बदमाशों ने व्यापारी से दिनदहाड़े ₹30000 की लूट की घटना कों दिया अंजाम, लुटेरे CCTV में हुए कैद
नई मंडी क्षेत्र के गांधी कॉलोनी में स्कूटी सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े व्यापारी से तमंचे की नोक पर ₹30000 की लूट की घटना को अंजाम दिया है। गांधी कॉलोनी निवासी दो व्यक्ति स्कूटी पर सवार होकर नगर क्षेत्र की ओर आ रहे थे तो इस दौरान दो स्कूटी सवार नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और ₹30000 लूट कर फरार हो गए। इस दौरान दोनों लुटेरे बदमाश CCTV में कैद हो गए।