भोपा रोड स्थित पारिजात पेपर मिल में आग लगने का मामला सामने आया है। सूचना प्राप्त होने के बाद मिल मालिक ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दमकल विभाग को दी। वहीं, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की कई गाड़ियों ने कड़ी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से पेपर मिल मालिक का लाखों का नुकसान हुआ है।