भोपा थाना क्षेत्र के शुक्रतीर्थ निवासी एक पीड़ित महिला के द्वारा शनिवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर कुछ दबंग लोगों पर बलात्कार का आरोप लगाया गया। जहां पर पीड़िता ने कहा कि उसके साथ 13 मार्च को बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया। लेकिन पुलिस ने अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की है।