पीरो: पीरो में राशन घोटाले पर फूटा गुस्सा, डीलरों की मनमानी के खिलाफ जदयू नेता दीपक यादव का बड़ा एलान
Piro, Bhojpur | Jun 13, 2026 पीरो अनुमंडल क्षेत्र के जितौरा पंचायत में राशन वितरण को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। शनिवार की दोपहर 12:00 के करीब जनता दल यूनाइटेड के प्रखंड उपाध्यक्ष दीपक यादव ने डीलरों की मनमानी के खिलाफ खुला मोर्चा खोल दिया है। दीपक यादव ने साफ शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा है कि अब गरीबों के हक पर डाका डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।