गभाना: पिसावा के माजरा नगला भूपसिंह में विद्युत विभाग की टीम ने चलाया चेकिंग अभियान, 10 लोगों के यहां पकड़ी गई बिजली चोरी
गभाना तहसील के पिसावा के माजरा नगला भूपसिंह गांव में विद्युत विभाग की टीम ने बुधवार को चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने उपभोक्ताओं के कनेक्शन चेक किए, जिनमें से 10 उपभोक्ता बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए। अभियान का नेतृत्व एसडीओ पीयूष द्विवेदी और जेई सुंदर सिंह ने किया। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को चेतावनी दी कि घरेलू कनेक्शन का व्यावसायिक उपयोग न करें।