कोरांव: नगर पंचायत अध्यक्ष कोरांव ने पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री से मुलाकात कर अटल सरोवर के सौंदर्यीकरण के लिए प्रस्ताव दिया
नगर पंचायत कोरांव के अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ने बुधवार को पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अटल सरोवर के सौंदर्यीकरण और आधुनिकीकरण के लिए चार करोड़ रुपये का प्रस्ताव सौंपा।अध्यक्ष केसरी ने मंत्री को अटल सरोवर की उपयोगिता से अवगत कराया। उन्होंने इसे भव्य, मनोहारी और अत्याधुनिक बनाने का आग्रह किया।