कासगंज: कासगंज शहर में रोटरी क्लब ने भव्य तीज उत्सव कार्यक्रम मनाया
कासगंज में रोटरी क्लब ऑफ कासगंज रॉयल्स ने निजी होटल में लेडी रोटेरियन्स के लिए भव्य तीज उत्सव आयोजित किया। कार्यक्रम में महिला सदस्यों ने नृत्य, मनोरंजक गेम्स और विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन के माध्यम से नारी शक्ति को सम्मान और प्रोत्साहन देने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में गार्विता जैन, राखी जैन, नेहा राठौर अन्य महिलाएं मौजूद रही।