डुमरांव: विधायिका पुत्र के बॉडीगार्ड, पुराना भोजपुर के अतुल को सहकर्मी अंगरक्षक ने गोली मारी; असम राइफल्स में दे चुके थे सेवा
Dumraon, Buxar | Jul 21, 2026 डुमरांव प्रखंड के पुराना भोजपुर गांव के रहने वाले पूर्व असम राइफल्स जवान अतुल कुमार सैनी की झारखंड के चतरा में गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना मंगलवार दोपहर 2:30 बजे की है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम किसी और ने नहीं बल्कि उनके ही सहकर्मी निजी अंगरक्षक ने दिया।