बीकानेर: पीबीएम ट्रोमा सेंटर में डॉक्टर और मरीज के बीच विवाद, हाथापाई से मचा हंगामा, पुलिस मौके पर पहुंची
बीकानेर के पीबीएम अस्पताल स्थित ट्रोमा सेंटर में शुक्रवार को उपचार के दौरान डॉक्टर और मरीज के बीच विवाद हो गया। ट्रोमा सेंटर की 26 नंबर ओपीडी में शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते हाथापाई तक पहुंच गई, जिससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इलाज को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो कुछ ही देर में उग्र हो गया। इस दौरान धक्