टिब्बी: भूरानपुरा में घर के भीतर चल रही थी नकली दूध की फैक्ट्री, स्वास्थ्य विभाग ने की बड़ी कार्रवाई
तलवाड़ा क्षेत्र के गाँव भूरानपुरा में स्वास्थ्य विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर में अवैध रूप से संचालित नकली दूध की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा के नेतृत्व में टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह औचक रेड की, जिससे पूरे इलाके की डेयरियों और मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया।