मधेपुरा: झल्लू बाबू सभागार में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की हुई बैठक, डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश
जिला मुख्यालय स्थित झल्लू बाबू सभागार में बुधवार को डीएम तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक हुई। बैठक में सभी लाभूकों का शत-प्रतिशत आधार सिडिंग करने का निर्देश दिया गया। सभी लाभुकों का शत प्रतिशत केवाईसी 30 सितंबर तक करने का निर्देश दिया गया। कार्य में प्रगति नहीं होने पर संबंधित प्रखंड के आपूर्ति पदाधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी।