मधेपुरा: बुनियाद केंद्र में 45 दिव्यांगजनों के बीच बैट्री चलित ट्राई साइकिलों का किया गया निःशुल्क वितरण
जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग की सहायक निदेशक ने बुधवार को बुनियाद केंद्र परिसर में दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना अंतर्गत 45 दिव्यांगजनों के बीच निःशुल्क बैट्री चालित ट्राईसाईकिल का वितरण किया गया। बताया गया कि समाज कल्याण विभाग के सम्बल योजनान्तर्गत पात्रता के आधार पर दिव्यांगजनों के बीच निःशुल्क बैट्री चालित ट्राईसाईकिल का वितरण किया जाता है।