धनौरा: गजरौला तिगरी गंगा धाम में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां तेज, अधिकारियों ने लिया जायजा
गजरौला के तिगरी गंगा धाम कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारी को लेकर प्रशासन अलर्ट तैयारी हुई तेज अधिकारियों ने लिया जायजा, गुरुवार दोपहर 3:00 तिगरी गंगा धाम में एसडीएम, तहसीलदार वन्य अधिकारियों ने पहुंच कर जायजा लिया। जिन किसानों की फसल खड़ी है उन्हें हटाने के निर्देश दिए हैं। ऐसा न करने पर प्रशासन द्वारा अपनी ओर से उसे फसल को हटाने का काम करेगा।