धनौरा: शरद पूर्णिमा पर गजरौला, बृजघाट व तिगरी गंगा धाम में स्नान के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, लगा जाम
आपको बता दे कि शरद पूर्णिमा पर गजरौला बृजघाट व तिगरी गंगा धाम में स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं के भीड़ उमड़ पड़ी, इसी कारण गजरौला हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई, सूचना पर पहुंची पुलिस जाम खुलवाने में जुटी, गुरुवार सुबह 5:00 से स्नान शुरू हो गया था। दोपहर 1:00 तक श्रद्धालु स्नान करने पहुंचते रहे हैं।