इटावा: सदर इलाके में बाढ़ प्रभावित परिवारों को डीएम ने राहत सामग्री एवं दवा वितरित की, कहा- दोपहर बाद से कम होने लगेगा जलस्तर
Etawah, Etawah | Sep 10, 2025 सदर इलाके में यमुना नदी में बाढ़ आने से प्रभावित शहर के सुनवारा, पड़राया और यमुना तलहटी के आसपास आबादी क्षेत्र में बाढ़ का पानी घुसने से प्रभावित हुई परिवारों को बुधवार सुबह 11 बजे जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने राजस्व एवं स्वास्थ्य टीमों के साथ यमुना तलहटी पर पहुंचकर तीन दर्जन पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री किट के साथ दवाओं आदि का वितरण भी किया।