ऊन: किसानों और आम जनता की समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने तहसीलदार ऊन को सौंपा ज्ञापन
Un, Shamli | May 23, 2026 शनिवार की दोपहर 3 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता युवा प्रदेश महासचिव अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में शामली जिले की ऊन तहसील में पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने डीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार ऊन ललिता चौधरी को सौंपते हुए किसानों को खाद बीच उपलब्ध कराने, नए राशन कार्ड जारी करने, सड़कों के निर्माण और क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को दुरूस्त कराने की मांग की।