पीपलदा: खातोली पार्वती नदी की पुलिया पर 8 फ़ीट व चंबल नदी की झरेर पुलिया पर 10 फ़ीट पानी आवागमन बाधित यात्री परेशान
Pipalda, Kota | Aug 4, 2024 जिले के खातोली क़स्बे से ग्वालियर मार्ग की पार्वती पुलिया पर आज 8 फ़ीट पानी है तो खातोली चंबल नदी की झरेर पुलिया पर 10 फ़ीट पानी होने से दोनो मार्ग अवरुद्ध है।जिसके चलते यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।खातोली ग्वालियर मार्ग की पार्वती पुलिया पर 8 फ़ीट पानी से राजस्थान का मध्यप्रदेश से संपर्क कट गया।इसके चलते सभी वाहन मांगरोल होकर गुजर रहे है।