पीपलदा: इटावा थाना क्षेत्र में हंगामा कर उत्पात मचाने पर पुलिस ने 7 व्यक्तियों को शांतिभंग में किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Aug 3, 2024 इटावा पुलिस ने थाना क्षेत्र में हंगामा कर उत्पात मचाने पर पुलिस ने 7 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। सब इंस्पेक्टर उम्मेद सिंह यादव ने बताया कि आज थाना क्षेत्र में हंगामा कर उत्पात मचाने पर विकास खटीक कालूलाल खटीक मोहन शर्मा, राजकमल मीणा, महेश शर्मा, जितेंद्र मीना हीरालाल बैरवा को गिरफ्तार कर सभी के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता में कार्यवाही की।