पीपलदा: निजी स्कूल की शिक्षिका के साथ छेड़छाड़ करने पर गिरफ्तार आरोपी प्रधानाध्यापक को किया पुलिस ने कोर्ट में पेश रिमांड पर लिया
Pipalda, Kota | Aug 3, 2024 जिले के इटावा क़स्बे में गेता रोड़ पर संचालित एक निजी स्कूल की शिक्षिका के साथ छेड़छाड़ करने वाले स्कूल के गिरफ्तार प्रधानाध्यापक को पुलिस ने आज कोर्ट में पेश किया जहॉ से न्यायालय ने उसे 2 दिन के रिमांड पर भेजने के आदेश दिए। इटावा थाना सब इंस्पेक्टर उम्मेद सिंह यादव ने बताया कि छेड़छाड़ के आरोपी इंसाफ अली को कल गिरफ्तार कर आज इटावा कोर्ट में पेश किया गया।