मुशहरी: ब्रह्मपुर पोखर में युवती का शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्थित ब्रह्मपुर पोखर में सोमवार सुबह एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। स्थानीय लोगों ने पोखर में शव देख तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, स्थिति का जायजा लिया और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर द