कुटुंबा: रिसियप पुलिस ने शराब मामले में फरार अभियुक्त को मिसिर कर्मा गांव से किया गिरफ्तार
रिसियप थाना पुलिस ने शराब कांड में नामजद एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कर्मा मिसीर गांव निवासी कैलाश सिंह के पुत्र ब्रजेश सिंह के रूप में की गई है। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष संजीत राम के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान के तहत की गई।