डौण्डीलोहारा: डौण्डीलोहारा में भाजपा मंडल ने हर्षोल्लास के साथ मनाई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
भारतीय जनता पार्टी मंडल डौण्डीलोहारा द्वारा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय माहौल में मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।