सारठ: पथरड्डा ओपी पुलिस ने गुप्त सूचना पर नवादा गांव के पास अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को किया जप्त, चालक व मजदूर फरार
पथरड्डा ओपी पुलिस ने गुप्त सूचना पर नवादा गांव के पास सोमवार शाम 4 बजे अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जप्त किया है। बताया कि पतरो नदी के नवादा घाट से अवैध बालू उठाव की सूचना पर पहुंची पुलिस ने, गांव के पास ही बालू लदा ट्रैक्टर देख, उसे रोकने पर चालक व मजदूर ट्रैक्टर छोड़ फरार हो गया। बताया कि ट्रैक्टर को जप्त कर मामले की सूचना जिला खनन अधिकारी व सारठ CO को दी गई है।