मुलायम की मौत का राजदार कौन, पुलिस कर रही जांच
बक्सर खबर। सम्हार गांव के निवासी मुलायम सिंह यादव की मौत का कारण क्या है, और ऐसा किसने किया ? इसका पता लगाने में डुमरांव थाने की पुलिस जुटी है। शनिवार को गांव से डुमरांव जाने के क्रम में गांव से कुछ दूरी पर उसे रोक कर किसी ने गोली मार दी। ऐसा परिस्थितिजन्य साक्ष्य देखने से प्रतीत हो रहा था। लेकिन, पूरा सच क्या है, यह फिलहाल किसी को नहीं पता। शनिवार को परिजनों ने प्राथमिकी भी दर्ज नहीं कराई। आज रविवार को कुछ अपडेट आएगा। ऐसा अनुमान है।
Buxar, Buxar | Oct 11, 2026