जहानाबाद: जहानाबाद में बदला स्कूल का समय, 6 अप्रैल से सुबह 6:30 बजे से लगेंगी कक्षाएं, बच्चों को गर्मी से राहत
बढ़ती गर्मी को देखते हुए जहानाबाद में स्कूलों का समय बदला गया है। 6 अप्रैल से सभी सरकारी विद्यालय सुबह 6:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेंगे। 7 बजे तक प्रार्थना और चेतना सत्र होगा, फिर सात पीरियड में पढ़ाई होगी। 9 बजे मध्यांतर में भोजन दिया जाएगा। छुट्टी के बाद शिक्षक 10 मिनट समीक्षा करेंगे। नई व्यवस्था से बच्चों की सेहत और पढ़ाई दोनों बेहतर होंगी।