तरबगंज: अकौनी में बरसात का पानी निकालने की बात को लेकर घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज
अकौनी में घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज। अकौनी निवासी ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 3 लोगों ने बरसात का पानी निकालने को लेकर जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए उसके साथ गाली-गलौज किया। गाली देने से मना करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।