तरबगंज: चाईंटोला मोहल्ले में इंस्टाग्राम ऐप पर हिंदू धर्म से संबंधित विवादित पोस्ट करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
मंगलवार को मोफिया गांव निवासी गोलू खान उर्फ शाह आलम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार किए गये युवक के पास से विवादित पोस्ट शेयर करने वाला मोबाइल बरामद किया है। गिरफ्तार युवक ने बताया कि हिंदू धर्म की भावनाओं को आहत करने के उद्देश्य से आपत्तिजनक पोस्ट शेयर किया था।