तरबगंज: रगड़गंज बाजार में ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की हुई दर्दनाक मौत
सोमवार को रगड़गंज बाजार में ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की हुई ।दर्दनाक मौत स्थानीय लोगों के मुताबिक कर्नलगंज थाना क्षेत्र के कपूरपुर निवासिनी नजमा उर्फ शमसुल निशा अपने बेटी के घर रगड़गंज बाजार तरबगंज मार्ग पर मिलने आई थी। बेटी से मिलने के बाद अपने बेटे के साथ घर वापस जाते समय ट्रक की चपेट में आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई।