तरबगंज: आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र तरबगंज तहसील में कैंप लगाकर मतदाताओं को दिया जा रहा प्रशिक्षण
तरबगंज तहसील में आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र मतदाताओं को अपने मतदान करने के लिए कैम्प लगाकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षक राम कैलाश मौर्य ने मंगलवार को बताया, आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए मतदाताओं को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हर ग्राम पंचायत में कैम्प लगाकर मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा।