सुसनेर: कालवा बालाजी में भोजन के बाद टँकी पर पानी पीने गए युवक की मौत, सिविल अस्पताल में डॉ. ने की पुष्टि
कालवा बालाजी में भोजन करने के बाद पानी की टंकी पर पानी पीने गए एक युवक की अचानक मौत हो जाने से सनसनी फैल गई। सोमवार की शाम करीब साढ़े 6 बजे सेमली निवासी 25 वर्षीय बंटी राव को ग्रामीण तत्काल पुराना बस स्टैंड स्थित शासकीय सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। यहा डॉ. नीलम जैन ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। स्वास्थ्य विभाग ने इसकीं सूचना स्थानीय थाने पर भेजी है।