सिंघेश्वर: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने सिंघेश्वर मंदिर में की पूजा-अर्चना
जन सुराज के सुत्रधार प्रशांत किशोर ने रविवार को बाबा नगरी पहुंचकर विधि विधान सेपूजा अर्चना की । इस दौरान “जय बिहार” के नारों के बीच उनका भव्य स्वागत हुआ। सैकड़ों समर्थक सड़कों पर उतर आए। पूजा के बाद उन्होंने लोगों से संवाद किया और फिर मधेपुरा के कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए। इस दौरे ने आस्था के साथ-साथ बिहार की राजनीति में भी नई हलचल पैदा कर दी