जहानाबाद: धांधर बीघा में घर में काम के दौरान गिरने से अधेड़ की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
जहानाबाद। धांधर बीघा निवासी लालदास यादव घर में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान सामान उठाकर देने का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और बेहोश हो गए। परिजन आनन-फानन में उन्हें सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।