जहानाबाद: शिवम हत्याकांड में न्याय की मांग, चाचा ने एसडीपीओ से लगाई गुहार; आत्मदाह की चेतावनी
जहानाबाद। शिवम हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर मृतक के चाचा ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) से गुहार लगाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले में अब तक सभी दोषियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। चाचा ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि न्याय नहीं मिला तो वे आत्मदाह करने को विवश होंगे।