डुमरा: सीतामढ़ी: वेतन न मिलने पर एम्बुलेंस ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, परिवारों पर गहराया संकट
सीतामढ़ी:जिले के सदर अस्पताल में कार्यरत एम्बुलेंस ड्राइवर इन दिनों गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। आरोप है कि उन्हें पिछले चार माह से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है, जिसके कारण उनके परिवारों के सामने रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना भी मुश्किल हो गया है।