कसडोल: कटगी मंडल की महत्वपूर्ण मासिक बैठक संपन्न, संगठन कार्यों को लेकर दिए गए दिशा-निर्देश
भारतीय जनता पार्टी कटगी मंडल की महत्वपूर्ण एवं विशेष मासिक बैठक देवांगन धर्मशाला, कटगी में मंडल अध्यक्ष अजीव जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित की गई बैठक संगठन के आगामी कार्यक्रमों, संगठनात्मक गतिविधियों एवं विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।