मानसी: मानसी थाना परिसर में आयोजित की गई शाति समिति की बैठक आयोजित
चैती दुर्गा पूजा, रामनवमी और ईद को लेकर सोमवार को मानसी थाना परिसर में आयोजित बैठक में आपसी सद्भाव के साथ पर्व मनाने का निर्णय लिया गया। थानाध्यक्ष शुभम कुमार पांडेय की अध्यक्षता में हुई शांति समिति की बैठक में में जनप्रतिनिधि, पूजा समिति के सदस्य के साथ-साथ समिति के अन्य सदस्यों ने भाग लिया।