मानसी: मोरकाही में रास्ते पर नाले का पानी बहाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, महिला घायल
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोरकाही गांव में रास्ते पर नाला का पानी बहाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसके बाद दो पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इस घटना में एक पक्ष से एक महिला घायल हो गई। घायल महिला की पहचान मोरकाही थाना क्षेत्र के मोरकाही निवासी टुनटुन सिंह की पत्नी रेणु देवी के रूप में हुई है। घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।