मानसी: सोनमनकी में बोले किसान नेता धीरेंद्र सिंह टुडू, जाति के आधार पर नहीं करें लोग वोटिंग
सोनमनकी में किसान नेता धीरेंद्र सिंह टुड्डू ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। धीरेंद्र सिंह टुड्डू ने कहा कि जातीय ध्रुवीकरण एवं समीकरण से ही अब चुनाव जीता जा सकता है। चुनाव में क्षेत्र की समस्या, विकास व जन सरोकार से चुनाव नहीं जीता जा सकता है। जनसरोकार का मुद्दा अब पीछे रह गया है, जिसके कारण क्षेत्र का विकास नहीं हो पा रहा है।