अनूपगढ़ ब्रांच में पानी न मिलने पर पूर्व SSB अधिकारी ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, ADM के नाम सौंपा ज्ञापन
अनूपगढ़ ब्रांच में सिंचाई और पेयजल की गंभीर समस्या को लेकर क्षेत्र के किसानों में भारी रोष है। इस मुद्दे पर एसएसबी से सेवानिवृत्त सहायक उप निरीक्षक सुभाष आमरा ने ADM अनूपगढ़ को ज्ञापन सौंपकर 28 दिसंबर 2026 से आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी दी है।
ज्ञापन में सुभाष आमरा ने कहा है कि अनूपगढ़ ब्रांच क्षेत्र की जीवनरेखा है, लेकिन इसमें पूरा और नियमित सिंचाई पानी न मिलने से किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं। प्रशासन को बार-बार अवगत करवाने और गुहार लगाने के बावजूद समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ।
#irrigation #watersafety #irrigationsystem #farmer #protest #DistrictCollector Collector & Magistrate - District SriGanganagar #anupgarh #canals
Anupgarh, Ganganagar | Nov 27, 2026