कोतमा: उमर्दा में अडानी कंपनी गेट पर वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों का प्रदर्शन
Kotma, Anuppur | Mar 25, 2026 बुधवार दोपहर 3 बजे वाहन की टक्कर से घायल युवक की मौत होने के बाद मृतक के परिजनों ने उमरडा में अदानी कंपनी के गेट पर जमकर हंगामा किया। जिला पंचायत सदस्य रामजी रिंकू मिश्रा के नेतृत्व में परिजन कार्यवाही की मांग पर अड़े रहे इसके बाद पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा तथा आर्थिक सहायता एवं रोजगार का आश्वासन दिया तब जाकर आंदोलन समाप्त हुआ।