महागामा: लहठी हाई स्कूल में मधुमक्खी के हमले से छात्र बीमार, कंप्यूटर शिक्षक ने अस्पताल पहुंचाया
महागामा प्रखंड के लहठी हाई स्कूल में शुक्रवार को उस समय अफरा तफरी मच गई जब स्कूल में पढ़ाई कर रहे एक छात्र को मधुमक्खी ने काट लिया। घटना के बाद छात्र की हालत अचानक बिगड़ने लगी जिससे स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार घायल छात्र की पहचान निरंजन कुमार गोस्वामी के रूप में हुई है वह लहठी गांव निवासी नागेंद्र गोस्वामी का पुत्र बताया जाता है।