इस्लामनगर अलीगंज: इस्लामनगर पंचायत में चार सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन हुआ
ई.अलीगंज प्रखंड के इस्लामनगर पंचायत में सोमवार को 3 बजे के लगभग चार सक्षम आंगनवाड़ी केंद्रों का उद्घाटन किया गया, जिसमें स्थानीय मुखिया दिलीप कुमार रावत, सरपंच राजेश मालाकार व बाल विकास परियोजना सुपरवाइजर प्रीति कुमारी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर उद्घाटन किया। जिसमें आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-76, 114, 152 व 153 सक्षम आंगनवाड़ी केंद्र का नाम शामिल है।