बड़वाह: बड़वाह के आबकारी दल ने भारी मात्रा में अवैध शराब निर्माण सामग्री व शराब जब्त की
मध्यप्रदेश के बड़वाह आबकारी दल द्वारा वनक्षेत्र के ग्राम पातलीमाल सहित अन्य जगहों से बड़ी मात्रा मे शराब जप्त कर हाथभट्टी शराब के सबसे बड़े निर्माता व सप्लायर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वृत्त प्रभारी आबकारी अधिकारी शिवम चौरसिया ने बुधवार शाम साढ़े छह बजे जानकारी देते हुए बताया कि 19 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर ग्राम पातलीमाल की शासकीय भूमि से भारी मात्रा