खड़गपुर: खड़गपुर नगर परिषद का ₹92 करोड़ का बजट पास, शहर के विकास कार्यों को मिली गति
हवेली खड़गपुर नगर परिषद सभागार में मंगलवार 2:30 बजे आयोजित सामान्य बोर्ड की बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 92 करोड़ रुपये का बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक की अध्यक्षता मुख्य पार्षद प्रभु शंकर ने की। इस दौरान शहर के समग्र विकास, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई।